Header Ads

Header ADS

अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता हो रहा किसान- केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी



 खंडवा, 06 सितंबर| केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि किसान अब महज अन्नदाता नहीं रहा, उसके साथ ही वह ऊर्जा दाता भी हो रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने मध्यप्रदेश के खंडवा आए थे। इस दौरान उन्होंने यात्रा के समारोह को संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित थे। 


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गांव गरीब मजदूर किसान कल्याण भाजपा की विशेषता हैं। किसान को ऊर्जादाता बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने इथेनॉल पर चलने वाली टोयोट इनोवा लाॅन्च की। अब अलग अलग कृषि उत्पादों से इथेनॉल बनाया जा रहा है। पिछले दिनों पहली बार किसानों से प्राप्त ऊर्जा से हवाईजहाज चलाया गया। पराली से बिटुमिन तैयार हो रहा है और उससे अब सड़कें बन रही हैं। इस प्रकार अब किसान ऊर्जा दाता बन रहे हैं। 


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय का ईंधन हाइड्रोजन है। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रेश ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करने वाला प्रदेश का पहला राज्य होगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के इतिहास में अगर कृषि क्षेत्र में पिछले 7 साल से सात बार प्रथम क्रमांक अगर किसी को मिला है तो शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को मिला है। सिंचाई का क्षेत्र और उत्पादन बढ़ा है, जिसके कारण गांव समृद्ध और संपन्न बने हैं। एक समय मध्यप्रदेश की चर्चा बीमारू राज्यों में की जाती थी। आज विकसित राज्यों में चर्चा होती है। अभी तक जो विकास हुआ वो तो ट्रेलर था । सही फ़िल्म शुरू होना बाकी है।

No comments

Powered by Blogger.