Header Ads

Header ADS

हम सभी धर्मों का आदर करते हैं, पर सनातन का अपमान नहीं सहन होगा - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह



उज्जैन, 11 सितंबर |  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज कहा कि हम सभी धर्मों का आदर करते हैं, लेकिन किसी को सनातन का अपमान नहीं करना चाहिए और ये सहन भी नहीं होगा।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यहां प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना पूरी होने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि सनातन धर्म आज से नहीं है, इसका ना आदि था, ना अंत है। 


सनातन पर अंगुली उठाने वाले इसके पहले भी हुए हैं। कई लोगों ने हमारे देश पर हमले किए, पर वो सनातन संस्कृति को समाप्त नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति अद्भुत है। वसुधैव कुटुंबकम से लेकर सर्वे भवंतु सुखिन: तक, सब कुछ हिंदुत्व में है। भौतिकता की अग्नि में चल रही विश्व मानवता को शांति पथ का दर्शन सनातन ही दे सकता है। हम सभी धर्मों का आदर करते हैं, पर किसी को सनातन का अपमान नहीं करना चाहिए, ये सहन भी नहीं होगा।

No comments

Powered by Blogger.