मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों के साथ किया पौधा-रोपण



आरजीपीवी विश्वविद्यालय के 25वें स्थापना दिवस पर लगाए नीम, कदंब और जामुन के पौधे


भोपाल , 23 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, करंज और जामुन के पौधे रोपे।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 25वें स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सुनील गुप्ता तथा विद्यार्थियों नें पौधारोपण किया।


  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ निधि जोशी, सिद्धांत मीणा व वीणा सिंधु ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। सौमित्र जोशी, कुमारी आर्या जोशी, कविता अनुरागी, शुभेंद्र सिंधु, बृजेश मीणा, कल्पना मीणा भी पौधा-रोपण में शामिल हुईं। तीन वर्षीय बालिका कुमारी अद्विका जैन के जन्म दिवस पर उनके परिजन अर्पित जैन व राशि जैन ने भी पौधे रोपे।

No comments

Powered by Blogger.