कमलनाथ से मिले पिपरिया के कांग्रेसी नेता कहा गुरुचरण खरे को दें टिकिट!

 



पिपरिया।विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।लगभग 90 दिन बाद प्रदेश सरकार के लिए वोट डाले जाएँगे।चुनाव को लेकर दोनो ही पार्टी अपना ज़ोर लगा रही है।भारतीय जनता पार्टी जंहा अपने कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलनो का आयोजन कर एकजुट कर रही है।तो वही गुटों में बंटी कांग्रेस अब बाहरी प्रत्याशी के लिए एकजुट होती दिख रही है।ताज़ा मामला छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता गुरुचरण खरे का है।सोमवार को पिपरिया के दर्जनो कांग्रेसी नेताओं ने भोपाल पहुँच कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से गुरुचरण खरे को पिपरिया से टिकिट देने की माँग की है।छिंदवाड़ा निवासी खरे इस समय मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति के अध्यक्ष है।जो अपने आप को कमलनाथ का बेहद करीबी बताते हुए नहीं थकते है।गुरुचरण को टिकिट देने के पक्ष में स्थानीय कांग्रेस नेताओ एवं कमलनाथ की इस मुलाक़ात की ख़बर पिपरिया में आग की तरह फैल गई।इस खबर के बाद पिपरिया से टिकिट माँग रहे प्रत्याशी एकजुट होते दिखे।सभी प्रत्याशियों ने भोपाल में अपने सूत्रो से मुलाक़ात की बारीक जानकारी लेने का प्रयास किया है।कांग्रेस सूत्रों के अनुसार टिकिट की दौड़ में शामिल स्थानीय कांग्रेस नेताओ ने कहा की हम में से किसी को भी टिकिट मिल जाए परंतु बाहरी प्रत्याशी नहीं चल पाएगा।वही खरे के समर्थन में भोपाल पहुँचने वाले नेताओ की माने तो विधानसभा चुनाव में बहुत पैसा खर्च होता है।इसके साथ ही कई तरह के हथकंडे  अपना होते है।ऐसे में खरे ही सबसे दबंग प्रत्याशी साबित हो सकते है।

No comments

Powered by Blogger.