Header Ads

Header ADS

शौर्य स्मारक पहुँचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शहीदों को नमन किया




भोपाल, 15 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर आज शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नियमित पौधरोपण के अंतर्गत आज शौर्य स्मारक परिसर में शहीदों की स्मृति में पौधे लगाए।


 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भारत माता की प्रतिमा पर भी नमन किया। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थीं। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को शौर्य स्मारक में आने वाले नागरिकों के लिए विकसित की गई सुविधाओं की जानकारी दी।

No comments

Powered by Blogger.