Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा भेंट



भोपाल, 14 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को "हर घर तिरंगा" अभियान अंतर्गत डाक परिमंडल मध्यप्रदेश के भोपाल संभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर तिरंगा भेंट किया। डाक विभाग द्वारा 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान में विभिन्न डाकघर में 25 रूपए प्रति तिरंगा उपलब्ध करवाया गया है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुनीता सिंह और अभिषेक पाठक ने अभियान में दिए जा रहे सहयोग की जानकारी दी।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने "हर घर तिरंगा" अभियान का आहवान किया है। हमारे देश के नागरिक इस अभियान को सहयोग और समर्थन दे रहे हैं। प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। मध्यप्रदेश में अभियान में व्यापक जन-भागीदारी दिखाई दे रही है।

No comments

Powered by Blogger.