Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौधे लगाकर बालक-बालिकाओं ने मनाया अपना जन्मदिन


भोपाल, 5 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, गुलमोहर और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ बालक अमरेंद्र सिंह, बालिका प्रकृति चौहान, हिमांशु अग्रवाल और निधि सिंह ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पुष्पा सिंह, रेनू यादव, श्वेता जैन, और मोनिका यादव ने भी पौधे लगाए। ग्वालियर की निशा निरंजन, तृषा पराई, निरंजन नितिन, डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव, भोजपुर के महंत पवन गिरी, शैलेंद्र गिरी, पवन तिवारी, ब्यावरा राजगढ़ के विष्णु दांगी, राजेश विश्वकर्मा और राधे दांगी पौधरोपण में शामिल हुए।

No comments

Powered by Blogger.