मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौधे लगाकर मनाया जन्म-दिवस


भोपाल, 3 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, करंज और महुआ के पौधे लगाए। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ मीनाक्षी यादव ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। उनके पति अखिलेश यादव और बेटी आइरिस साथ थीं। अतुल मालवीय ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए।


इनके परिजन व परिचित भरत मालवीय और रुपेश व आरुष साथ थे। ग्वालियर के लोकतंत्र सेनानी त्रिलोक नाथ झा और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार शर्मा, राजू पथरोल, संजीव गोयल, सुरेश नागवंशी तथा किरणजीत कौर ने भी पौध-रोपण में भाग लिया।

No comments

Powered by Blogger.