Header Ads

Header ADS

प्रियंका जी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, ये उनको शोभा नहीं देता: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह



भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, प्रियंका जी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, ये उनको शोभा नहीं देता।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही यह बात:

https://twitter.com/i/status/1682688903805911047


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि, "प्रियंका जी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, ये उनको शोभा नहीं देता। आप लोग गवाह हैं, सरकारी नौकरियों में 55 हजार भर्तियां हम इसी साल कर चुके हैं। अब भर्तियां होने पर भी कांग्रेस के मित्रों को तकलीफ हो रही है।"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब मेरी वे बहन-बेटियाँ भी सम्मिलित होंगी, जिनकी आयु 21 से लेकर 23 साल है...मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक विराट परिवार बन गया है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मैं सवा करोड़ बहनों का भाई हूँ...25 जुलाई से 5 यात्राएं प्रारंभ होंगी, 5 अलग-अलग स्थानों से गांव की माटी, नदी का जल लेकर यात्रा सागर पहुंचेगी। 12 अगस्त को संत भगवान रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा।"


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, "25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना में नई पात्र बहनों के आवेदन भरे जाएंगे" यह केवल पैसा देने की योजना नहीं है, ये बहनों का सम्मान बढ़ाने की योजना है।"


उन्होंने कहा कि, "वह पूछते थे 18 साल में क्या हुआ..? मैं बताता हूँ, 18 साल पहले गड्ढों में सड़क थी या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं लगता था। हमने 4 लाख 11 हजार किमी की शानदार सड़कें बना कर दीं। बिजली की सौगात हमने दी। हमने लगभग 45 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की व्यवस्था की, बहनों को लाड़ली बहना का सम्मान दिया। मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है, उपलब्धियां तो अनेक हैं। हमने जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए काम किया।"

https://twitter.com/i/status/1682688903805911047

No comments

Powered by Blogger.