Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया


भोपाल, 14 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निवास स्थित सभागार में श्रद्धेय जोशी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।  श्रद्धेय कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपिपलिया जिला देवास में हुआ था। श्रद्धेय जोशी वर्ष 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। श्रद्धेय जोशी 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे।  श्रद्धेय जोशी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। आप मध्यप्रदेश की राजनीति में संत के नाम से प्रसिद्ध थे।  श्रद्धेय जोशी का अवसान 24 नवम्बर 2019 को हुआ।

No comments

Powered by Blogger.