Google Analytics प्रशासनिक कर्तव्य निर्वहन के लिए सेवा भाव व आध्यात्मिकता बहुत उपयोगी है-अवधेश - Pipariya Peoples latest News update

प्रशासनिक कर्तव्य निर्वहन के लिए सेवा भाव व आध्यात्मिकता बहुत उपयोगी है-अवधेश


भोपाल, 03 जून/ मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज के वातावरण में प्रशासक वर्ग को कार्य क्षेत्र में अनेक दबाव एवम् प्रभावों का सामना करना होता है ऐसी स्थिति में संतुलन के साथ प्रशासनिक कर्तव्य निर्वहन के लिए सेवा भाव और आध्यात्मिकता बहुत उपयोगी है। श्री सिंह ने यह बात माउंट आबू के ज्ञान सरोवर सभागार में ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रशासक प्रभाग द्वारा अखिल भारतीय प्रशासकों, कार्पालिको व प्रबंधकों के लिये आयोजित आध्यात्मिक सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि अध्यात्म और सेवा भाव महत्वपूर्ण जीवन मूल्य भी हैं। अध्यात्म में अपनी आत्म चेतना को सर्वोच्च दैवीय श्रोत से जोड़कर आंतरिक सशक्तीकरण किया जा सकता है वहीं सेवा से संतुष्टि व दुआए मिलती है।

No comments

Powered by Blogger.