Google Analytics दोपहर 2.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र - Pipariya Peoples latest News update

दोपहर 2.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र



इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे इंदौर आएंगे। इंदौर आने के पहले वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। इंदौर में वे संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसमें इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। कनकेश्वरी धाम में होने वाले सम्मेलन की तैयारी की जानकारी देते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।


आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं, इसी के आसपास के एक किमी हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाह होटल मैरिएट में संभाग के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। पहले यह बैठक जावरा कंपाउंड कार्यालय में होनी थी, लेकिन इसका स्थान बदला गया है। बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।


50000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा

खबर है कि इस सम्मेलन में इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच के साथ कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए तीन विशाल वाटर और सन प्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं। इन डोम में 35 हजार लोग आसानी से बैठ पाएंगे। मैदान में एक मुख्य डोम बन रहा है, जिसके आस-पास दो अन्य डोम बनाए जा रहे हैं।मंच एरिया के बाद वीआईपी, प्रेस, मीडिया सहित खास लोगों और पार्टी के पदाधिकारियों को बैठने के लिए स्थान दिया गया है। उसके बाद कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।


जानापाव पहुंचने वाले पहले गृहमंत्री होंगे अमित शाह


सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे। इसी के साथ शाह का नाम जानापाव जाने वाले देश के पहले गृहमंत्री के रूप में दर्ज हो जाएगा। इससे पहले कभी कोई गृहमंत्री जानापाव नहीं आया है। रविवार को इंदौर के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जानापाव पहुंचेंगे । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर करीब 4 बजे जानापाव पहुंचेंगे। वह जानापाव में करीब आधा घंटा रुकेंगे। इस दौरान वह जनकेश्वर महादेव का अभिषेक करेंगे। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पूजन के बाद शाह हेलीकाप्टर से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाह होटल मैरिएट में संभाग के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे, इसमें मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।



ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के समीप पहुंचेंगे और दोपहर 2.30 बजे से बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यहां से शाह वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हैलीकॉप्टर के द्वारा शाम 4.10 बजे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव के लिए रवाना होंगे। शाह यहां दर्शन एवं पूजन के बाद शाम 5.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

एयरपोर्ट से शाह शाम 6.00 बजे होटल मैरियट पहुंचेंगे और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। रात के भोजन के बाद अमित शाह 8.30 बजे होटल से एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 8.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

No comments

Powered by Blogger.