Header Ads

Header ADS

नरेंद्र तोमर और भूपेंद्र यादव पहुंचे भोपाल, कल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

भोपाल। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ केंद्रीय नेताओं के भी प्रदेश में दौरे बढ़ गए है। कल यानी रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। इससे पहले आज मध्यप्रदेश भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव भोपाल पहुंचे। राजा भोज विमानतल पर विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह समेत अन्‍य कार्यकर्ताओं ने उनका आत्‍मीय स्‍वागत किया। यहां से तोमर व यादव सीधे पार्टी के प्रदेश मुख्‍यालय के लिए रवाना हो गए। यहां पार्टी नेताओं के साथ उनकी बैठकों का दौर चल सकता है।


इसके अलावा कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल आएंगे। जुलाई माह में यह उनका तीसरा भोपाल दौरा होगा। पहले वह आज शाम को भोपाल आने वाले थे और कल उनका यहां से इंदौर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वह कल सुबह पहले भोपाल आएंगे और इसके बाद इंदौर रवाना होंगे। भोपाल में वह एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

No comments

Powered by Blogger.