Google Analytics श्रावण सवारी में दो रूपों में भक्‍तों को दर्शन देने निकले भगवान महाकाल - Pipariya Peoples latest News update

श्रावण सवारी में दो रूपों में भक्‍तों को दर्शन देने निकले भगवान महाकाल



उज्जैन| ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से सोमवार को श्रावण मास में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलना आरंभ हो गई है। महाकाल की दूसरी सवारी में भी बड़ी संख्‍या में भक्‍तों का सैलाब उमड़ रहा है।


चंद्रमौलेश्वर और मनमहेश रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे

भगवान महाकाल की श्रावण सवारी में भक्तों को भगवान महाकाल के दो रूपों में दर्शन हो रहे हैं। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर व हाथी पर मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले हैं।


शाम चार बजे हुई सवारी की शुरुआत

महाकाल मंदिर से शाम चार बजे शाही ठाठ-बाट के साथ सवारी शुरू हुई। निर्धारित मार्गों से होकर भगवान की पालकी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।

यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी पुन: मंदिर के लिए रवाना होगी। सोमवार को सोमवती अमावस्या का महापर्व भी है। सुबह शिप्रा व सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में पर्व स्नान होगा।

No comments

Powered by Blogger.