Header Ads

Header ADS

CM शिवराज सिंह पहुंचे नागदा, ज‍िला बनाने की कर सकते हैं घोषणा


नागदा। सीएम शिवराज सिंह  हेलीकाप्टर से नागदा पहुंचे, वे यहां विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। मुक्तेश्वर महादेव परिसर में आमसभा हो रही है। यहां 261.14 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन का कार्यक्रम है। आमसभा के दौरान नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया की घोषणा कर सकते हैं।


सीएम शिवराज यहां रोड शो के माध्यम से आमजन से मिल रहे हैं। आमसभा में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया की घोषणा कर सकते हैं।


मुक्तेश्वर महादेव परिसर में मुख्यमंत्री की आमसभा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विकास पर्व व हितग्राही सम्मेलन में 261.14 करोड़ के विकास कार्यों लोकार्पण व भूमिपूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा 92.62 करोड़ के 98 निर्माण कार्यों का लोकार्पण व 168.52 करोड़ रु. के 86 कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। इसी तरह खाचरौद नगर पालिका में 1.61 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, सीसी कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।

No comments

Powered by Blogger.