Header Ads

Header ADS

सुधा चंद्रन ने तेरे वास्ते गाना पर किया डांस


मुंबई, 09 जून/ बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर सुधा चंद्रन ने फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ट्रेंडिग सॉन्ग 'तेरे वास्ते' पर डांस किया है।  सुधा चंद्रन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के गाने 'तेरे वास्ते' पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस गाने पर कई रील वीडियो बनाए गए हैं। इसके चलते यह गाना काफी ट्रेंड हो रहा है। अब सुधा चंद्रन ने इस गाने पर एक डांस वीडियो बनाया है। सुधा चंद्रन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जरा हटके जरा बचके, क्या फिल्म है। साफ सुथरी फैमिली ड्रामा। हर कलाकार ने कमाल की एक्टिंग की है। एक गाना जो अभी ट्रेंड में है, तो मैं कैसे पीछे रह सकती हूं।'

No comments

Powered by Blogger.