Header Ads

Header ADS

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव


दिल्ली 15 जून/ वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत उबलकर 69.05 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत की तेजी लेकर 73.18 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

No comments

Powered by Blogger.