Header Ads

Header ADS

अर्जेंटीना को हराकर तालिका में शीर्ष पर लौटा भारत


आइंडहोवन, 08 जून/ कल शाम मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां चल रही एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 में अर्जेंटीना के खिलाफ 3-0 से जीत के साथ वापसी की। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (33वां मिनट), अमित रोहिदास (39वां मिनट) और अभिषेक (59वां मिनट) ने एक-एक गोल से जीत में योगदान दिया, जबकि गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक ने कई मौकों पर शानदार बचाव करके अर्जेंटीना को खाता नहीं खोलने दिया।

No comments

Powered by Blogger.