Header Ads

Header ADS

नड्डा आज भोपाल में, पार्टी कार्यशाला को करेंगे संबोधित


भोपाल, 26 जून/ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर आज राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री नड्डा आज अपराह्न विशेष विमान से यहां स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। वे शाम को स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया परिसर में मोदी सरकार के नौ वर्ष के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। श्री नड्डा इसके उपरांत स्थानीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में पार्टी से संबंधित अल्पकालीन विस्तारक कार्यशाला को संबोधित करेंगे। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आएंगे और मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शहडोल रवाना हो जाएंगे।

No comments

Powered by Blogger.