Header Ads

Header ADS

मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त होने पर शिवराज ने दी बधाई


भोपाल, 28 जून/ मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी है। श्री चौहान ने कैबिनेट की बैठक शुरु होने के पूर्व अपने संबोधन मे कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। पहले प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार लिया और अब मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है।   

           उन्होंने कहा कि ये सभी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। बढ़ती हुई सिंचाई की क्षमता, पानी की एक बूंद का हम बेहतर उपयोग कैसे कर सकते हैं उसके प्रयास कर रहे हैं। कैनाल इरीगेशन के साथ प्रेशराइज्ड पाइप से सिंचाई की परियोजना बनाएंगे क्योंकि उतने ही पानी में लगभग पौने दो गुना सिंचाई हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरचनाओं का मध्यप्रदेश में सरकार ने जाल बिछाया है, उसके लिए भारत सरकार ने ये पुरस्कार दिया है। उन्होंने इसके लिए मंत्री तुलसी सिलावट, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नर्मदा घाटी समेत सभी विभागों और पूरी टीम को बधाई दी।

No comments

Powered by Blogger.