Google Analytics शादी पर चर्चा कर रहे विपक्षी दल, दूल्हे और बारात का ठिकाना नहीं : शिवराज - Pipariya Peoples latest News update

शादी पर चर्चा कर रहे विपक्षी दल, दूल्हे और बारात का ठिकाना नहीं : शिवराज


ग्वालियर, 24 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विपक्षी दलों की पटना में हुई बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी एकता के स्थान पर बैठक का मुद्दा राहुल गांधी की शादी रहा और शादी में भी दूल्हे और बारात का कोई ठिकाना ही नहीं है। श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कल पटना में सारे विपक्षी दल इकट्ठा हुए। वहां विपक्षी एकता नहीं बल्कि मुख्य मुद्दा श्री गांधी की शादी रहा। बैठक के बाहर लालू यादव श्री गांधी को बता रहे हैं कि उनकी मम्मी बहुत शिकायत कर रही है कि वे शादी नहीं कर रहे हैं। श्री यादव श्री गांधी से कह रहे हैं कि वे शादी कर लें, दूल्हा बन जाएं, बारात में वे (श्री यादव) आएंगे। बाकी वो दूल्हा कौन है, बारात कौन है। इसका ठिकाना ही नहीं है।

No comments

Powered by Blogger.