Header Ads

Header ADS

मोदी ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को बधाई


दिल्ली 28 जून/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्लिन में विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले तथा 76 स्वर्ण पदक सहित 202 पदक जीतने वाले एथलीटों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “ बर्लिन में विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले और 76 स्वर्णपदक सहित 202 पदक जीतने वाले हमारे असाधारण एथलीटों को बधाई। उनकी सफलता में हम समावेशिता की भावना का उत्सव मनाते हैं और इन विलक्ष्ण एथलीटों की दृढ़ता की सराहना करते हैं।”

No comments

Powered by Blogger.