Header Ads

Header ADS

लाड़ली बहना योजना में एक करोड से अधिक महिलाओं का पंजीयन


भोपाल, 13 जून/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीयन किया गया है। पात्र महिला को एक हजार रूपये का भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 जून को 1209 करोड़ 64 लाख रूपये की राशि बहनों के खातों में अंतरित की गई। जिलों के द्वारा लगातार बैंक खातों को डीबीटी इनेबल्ड किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नए डीबीटी इनेबल्ड खातों की भुगतान प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है।

No comments

Powered by Blogger.