Google Analytics भारत की पहली महिला रेसलर कविता देवी पर बनेगी बायोपिक - Pipariya Peoples latest News update

भारत की पहली महिला रेसलर कविता देवी पर बनेगी बायोपिक


मुंबई, 12 जून/ भारत की पहली महिला रेसलर कविता देवी पर बायोपिक बनायी जा रही है। कविता देवी ने पहली भारतीय महिला रेसलर के रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूइ में हिस्सा लिया और साबित किया कि महिलाएं किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। कविता देवी पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए कविता की जिंदगी से जुड़े राइट्स को निर्माता प्रीति अग्रवाल ने खरीद लिए हैं। प्रीति अग्रवाल ने बताया, कविता की पूरी जिंदगी बेहद प्रेरणादायक रही है। जिंदगी के हर मोड़ पर उन्होंने लड़ने का जज्बा दिखाया और कभी हार नहीं मानी। ऐसी धारणा रही है कि डब्ल्यूडब्ल्यूइ हमेशा से पुरुषों का खेल रहा है। बाद में दुनिया भर की महिलाएं भी इस खेल में शिरकत करने लगीं, लेकिन इस खेल में भारतीय महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था.।ऐसे में कविता ने अपनी काबिलियत से ये साबित कर दिखाया कि भारतीय महिलाओं में कितना दम है. वह आज उन बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो डब्ल्यूडब्ल्यूइ में अपना मुकाम बनाने की ख्वाहिश रखती हैं।

No comments

Powered by Blogger.