Google Analytics मध्यप्रदेश में आज से 'लाड़ली बहनों' के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह - Pipariya Peoples latest News update

मध्यप्रदेश में आज से 'लाड़ली बहनों' के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह


भोपाल, 10 जून/ मध्यप्रदेश में आज से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के माध्यम से पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए महीने की राशि जमा होना शुरु हो जाएगी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम को प्रदेश भर की महिलाओं से संवाद करेंगे।

                इसके पहले श्री चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज का दिन उनके स्वयं के लिए और प्रदेश भर की महिलाओं के लिए बहुत अहम है। आज शाम को पात्र महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए महीने डाले जाएंगे। इसके बाद फिर हर महीने की 10 तारीख को ये राशि उनके खाते में आएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उन्हें अपनी लाड़ली बहनों से संवाद भी करना है। इसके लिए वे शाम को छह बजे जबलपुर में प्रत्यक्ष रूप से और समूचे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं के माध्यम से और शहर में वार्ड कार्यालयों के माध्यम से महिलाओं से वर्चुअली बात करेंगे। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रदेश में लगभग सवा करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी।

No comments

Powered by Blogger.