Header Ads

Header ADS

फिलीपींस में 65 यात्रियों को लेकर जा रही नौका में लगी आग


मनीला, 18 जून/ फिलीपींस के बोहोल प्रांत में रविवार सुबह 65 लोगों से भरी नौका में आग लग गयी। फिलीपीन तट रक्षक (पीसीजी) के प्रवक्ता अरमांडो बालिलो ने बताया कि एम/वी एस्पेरांज़ा स्टार में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:30 बजे पंगलाओ द्वीप के पास आग लगी। सेबू सिटी के पीसीजी केंद्र ने शिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पीसीजी आग के कारणों की जांच कर रहा है।

No comments

Powered by Blogger.