Header Ads

Header ADS

महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं एसएस राजामौली



मुंबई, 11 मई/ दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एसएस राजामौली महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। राजामौली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने ये फैसला लिया है कि मैं 4-5 फिल्में बनाने के बाद ही महाभारत पर काम शुरू करूंगा। मैं महाभारत को अपने अंदाज में बताउंगा। इसके लिए मैं पूरा एक साल रिसर्च करूंगा। इसके बाद ही इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाऊंगा। ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट हैं और इसे मैं 10 पार्ट्स की फिल्म में बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। मैं महाभारत बनाने की सतत यात्रा पर हूं, जैसे ही मुझे लगेगा मैं इस पर काम शुरू कर दूंगा। राजामौली ने बताया कि महाभारत के लिये इंटरनेट पर जिस स्टार कास्ट की बात की जा रही है वह सही नहीं है। राजामौली ने कहा कि वे महाभारत बनाना चाहते हैं, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।

No comments

Powered by Blogger.