Google Analytics लाहौर में खालिस्तान कमांडो फॉर्स प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की गोली मारकर हत्या - Pipariya Peoples latest News update

लाहौर में खालिस्तान कमांडो फॉर्स प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की गोली मारकर हत्या

 लाहौर में खालिस्तान कमांडो फॉर्स प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की  गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के लाहौर में खालिस्तान कमांडो फॉर्स (KCF) प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह 6 बजे जब परमजीत सिंह पंजवार मॉर्निंग वॉक पर जा रहा था, तब मोटर साइकिल पर आए 2 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, परमजीत सिंह पंजवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक हमलावर भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंजवार यहां के जौहर टाउन इलाके में रह रहा था |



कौन था परमजीत सिंह पंजवार?

परमजीत सिंह पंजवार का नाम भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। इस पर आरोप है कि वो ड्रोन के जरिए भारत के पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई करता था। ये परमजीत सिंह पंजवार मूल रूप से पंजाब के तरनतारन के पास पंजवार गांव का रहने वाला है। यहीं उसका जन्म हुआ था। खालिस्तान कमांडो फॉर्स (KCF) में शामिल होने से पहले वह एक बैंक में काम करता था।

No comments

Powered by Blogger.