Header Ads

Header ADS

फिल्म 'मुंबईकर' का ट्रेलर दो जून को होगा रिलीज


दिल्ली, जाने-माने फिल्म निर्माता संतोष सिवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंबईकर' का ट्रेलर जियो सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दो जून को रिलीज होगा।इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी, विजय सेतुपति, हृधु हारून, रणवीर शौरी, अभिनेत्री तान्या मानिकतला और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उन प्रमुख पात्रों की यात्रा को आगे बढ़ती है, जिनका जीवन अचानक 24 घंटों में होने वाली कई घटनाओं में परिवर्तित हो जाता है और जिसके बाद शहर और जीवन के प्रति पात्रों के दृष्टिकोण में बदलाव आता है।


No comments

Powered by Blogger.