Google Analytics देश में पिछले 24 घंटे में 2,252 लोगों ने दी कोरोना को मात - Pipariya Peoples latest News update

देश में पिछले 24 घंटे में 2,252 लोगों ने दी कोरोना को मात



 दिल्ली 14 मई/ देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 2252 लोगों ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को मात दी और इसके साथ ही इस प्राण घातक विषाणु से निजात पाने वाले लोगों को संख्या बढ़कर 4, 44,33, 389 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,272 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 15,515 हो गयी है और संक्रमण दर 1.02 प्रतिशत दर्ज की गई है।

No comments

Powered by Blogger.