Google Analytics विराट की तरह बडी पारी में तब्दील करने की कला सीख रहे हैं यशस्वी: सहवाग - Pipariya Peoples latest News update

विराट की तरह बडी पारी में तब्दील करने की कला सीख रहे हैं यशस्वी: सहवाग

 


कोलकाता,भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे मुबंई के यशस्वी जायसवाल को भविष्य का स्टार बल्लेबाज बताते हुये कहा कि वह विराट कोहली के पदचिन्हो पर चलते हुये अर्धशतक को शतकीय पारी में बदलने की कला जानते हैं।स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर बात करते हुए सहवाग ने कहा, “ यशस्वी जायसवाल भविष्य के स्टार हैं। उन्होंने विराट कोहली से 50 को 100 में बदलने की कला सीखी है। कई बल्लेबाज 13 गेंद में 50 रन बनाने के बाद अपने विकेट फेंकते हैं, लेकिन यशस्वी आगे बढ़ना चाहते हैं। उनमें बड़ी पारियां खेलने का जज्बा है।”

No comments

Powered by Blogger.