Header Ads

Header ADS

पांच पेशेवर तस्कर हथियारों की हेराफेरी करने वाले धराए

 पांच पेशेवर तस्कर हथियारों की हेराफेरी करने वाले धराए

माफिया अभियान के तहत जिले में पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने हथियारों की बड़ी खेप की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह को वारदात करने से पहले ही धरदबोचा। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं।



पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार हथियारों के अवैध निर्माण और उनके राष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई से जुड़े अंतर-राज्यीय गिरोह के पांच पेशेवर एवं कुख्यात आरोपितों को गिरफ़्तार किया गया।

जिन पर हज़ारों रुपये के इनाम एवं दर्जनों प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपितों से लाखों रुपये कीमत के कुल 13 हथियार, दो मोबाइल फ़ोन, एक बाइक और हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की बड़ी मात्रा में जब्ती की गई।

No comments

Powered by Blogger.