Header Ads

Header ADS

यूपी में ‘द केरल स्टोरी’ टैक्स फ्री



लखनऊ, 9 मई  केरल में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी गतिविधियों में लिप्त किए जाने पर आधारित 'द केरल स्टोरी' की चर्चाओं के बीच अब उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा।  यही नहीं, सीएम योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस फिल्म का अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस संबंध में ट्वीट किया गया है।  ट्वीट में लिखा गया है कि सीएम योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ 12 मई 2023 को लखनऊ में 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखेंगे। वहीं, सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि द केरल स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा।

No comments

Powered by Blogger.