Google Analytics तीन-चार माह के भालू के गले में चेनलिंक फेंसिंग तार फंसने से मौत, जांच में जुटी वन विभाग - Pipariya Peoples latest News update

तीन-चार माह के भालू के गले में चेनलिंक फेंसिंग तार फंसने से मौत, जांच में जुटी वन विभाग



धमतरी।  एक भालू के गले में चेनलिंक फेंसिंग तार फंसने से मौत हो गई। यह घटना गंगरेल के आक्सीवन क्षेत्र में हुई है। वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। मृत भालू की उम्र तीन से चार माह है। वहीं चेनलिंक तार को पांच-छह साल पुराना बताया जा रहा है, जो टूट चुका है। भालू के शव का पोस्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यहां से बड़े भालू निकल गए होंगे, लेकिन छोटे भालू की तार में फंसने की वजह से मौत हो गई।



धमतरी रेंज के रेंजर महादेव कन्नौजे से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को गंगरेलबांध के आक्सीवन क्षेत्र में एक भालू की मौत चेनलिंक फेंसिंग तार में फंसने से हो गई है। सुबह जब ग्रामीण उस मार्ग से गए, तो भालू को मृत हालत में देखा। लोगों और राहगीरों की भीड़ ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। खबर पाकर रेंजर महादेव कन्नौजे व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, तो पाया कि एक तीन-चार माह का भालू चेनलिंक तार में फंसकर मरा हुआ था। गले में तार फंसने की वजह से मौत हुई है। रेंजर ने बताया कि घटना आक्सीवजन क्षेत्र गंगरेल मार्ग का है। यहां लगाया गया तार फेंसिंग करीब पांच से छह साल पुराना है, जो कई जगह से टूट चुका है। टूटे हुए तार भालू के गले में फंसने की वजह से मौत हुई है।


No comments

Powered by Blogger.