Google Analytics अमेरिका के टेक्सास में मॉल में गोलीबारी - Pipariya Peoples latest News update

अमेरिका के टेक्सास में मॉल में गोलीबारी

 अमेरिका के टेक्सास में मॉल में गोलीबारी

अमेरिका में टेक्सास शहर के एक व्यस्त मॉल में एक बंदूकधारी ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हमलावर मारा गया है। फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लाया जा रहा है।


शहर के पुलिस प्रमुख ब्रायन हार्वे ने बताया कि बंदूकधारी को मार गिराया गया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे इलाके को सील कर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।

मेडिकल सिटी हेल्थकेयर के अनुसार, उनके ट्रॉमा सेंटर आठ घायल पीड़ितों का इलाज चल रहा है, जिनकी उम्र 5 से 61 वर्ष के बीच है।

मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय मीडियो को बताया कि अचानक हुई गोलीबारी से सैकड़ों ग्राहक और दुकानदार दहशत में मॉल से भाग गए। शहर के पुलिस प्रमुख ब्रायन हार्वे ने कहा कि बंदूकधारी ने अकेले इस साजिश को अंजाम दिया है।

No comments

Powered by Blogger.