Header Ads

Header ADS

देश में कोरोना के एक हजार से अधिक नये मामले



दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के एक हजार से अधिक नये मामले सामने आये और दो लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी।इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 883 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,93,952 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,83,152 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,644 घटकर 11,393 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,794 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,661 बढ़कर 4,44,39,965 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में सक्रिय मामलों की संख्या में 10 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, त्रिपुरा में छह, बिहार में तीन, मेघालय में दो और नागालैंड में एक मामला बढ़ा है।पिछले 24 घंटे में ओडिशा में सबसे ज्यादा 760 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में केरल में 330, महाराष्ट्र में 107 तथा अन्य राज्य़ों आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, , मिजोरम, मिजोरम, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।


No comments

Powered by Blogger.