Google Analytics शेयर बाजार में तेजी बरकरार - Pipariya Peoples latest News update

शेयर बाजार में तेजी बरकरार



मुंबई, वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, दूरसंचार, यूटिलिटीज, तेल एवं गैस और पावर समेत 13 समूहों में हुई लिवाली के बावजूद आज शेयर बाजार में मामूली बढ़त रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.11 अंक बढ़कर 61,981.79 अंक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 33.60 अंक चढ़कर 18,348 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.43 प्रतिशत की तेजी लेकर 26,454.28 अंक और स्मॉलकैप 0.11 बढ़कर 29,903.15 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3624 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1775 में लिवाली 1733 में बिकवाली हुई वहीं 116 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां हरे जबकि शेष 23 लाल निशान पर रही।बीएसई के 13 समूहों को लिवाली का समर्थन रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.91, सीडी 0.37, ऊर्जा 0.66, एफएमसीजी 0.27, वित्तीय सेवाएं 0.17, हेल्थकेयर 0.33, दूरसंचार 0.56, यूटिलिटीज 1.37, ऑटो 0.64, बैंकिंग 0.05, धातु 0.57, तेल एवं गैस 0.92 और पावर समूह के शेयरों में 1.18 प्रतिशत की तेजी रही।विश्व बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.18, जापान का निक्केई 0.42, हांगकांग का हैंगसैंग 1.25, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.41 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.52 प्रतिशत लुढ़का गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसइ में 0.16 प्रतिशत की बढ़त रही।शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 134 अंक की तेजी लेकर 62,098.16 अंक पर खुला और दमदार लिवाली के बल पर दोपहर से पहले 62,245.19 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंतिम चरण में हुई बिकवाली के दबाव में यह 61,914.40 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में संभालते हुए यह पिछले दिवस के 61,963.68 अंक के मुकाबले 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,981.79 अंक पर रहा।इसी तरह निफ्टी भी 49 अंक बढ़कर 18,362.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 18,419.75 अंक के उच्चतम जबकि 18,324.20 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,314.40 अंक की तुलना में 0.18 प्रतिशत उठकर 18,348 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में बजाज फिनसर्व 1.75, टाटा मोटर्स 1.18, एशियन पेंट 1.07, आईटीसी 1.00, इंडसएंड बैंक 0.98, एसबीआई 0.76, टाटा स्टील 0.71, विप्रो 0.53, इन्फोसिस 0.51, मारुति 0.48, आईसीआईसीआई बैंक 0.24, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.23 और एनटीपीसी 0.06 प्रतिशत शा

No comments

Powered by Blogger.