Google Analytics मजबूत संगठन वाली पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ही अपना अध्यक्ष बदलने की खबरों को क्यों दिया बढ़ावा! - Pipariya Peoples latest News update

मजबूत संगठन वाली पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ही अपना अध्यक्ष बदलने की खबरों को क्यों दिया बढ़ावा!

 







भोपाल।भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलने जा रही है।बधाई हो प्रह्लाद पटेल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।आप सभी को बधाई अबसे कुछ समय बाद प्रह्लाद पटेल को अध्यक्ष बनाने का अधिकृत लेटर जारी होने वाला है।पटेल के अध्यक्ष बनते ही अब पार्टी में ज़मीनी कार्यकर्ताओं को फिर से मान सम्मान मिलना शुरू होगा।शुक्रवार को इस तरह की खबरों को खुद भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं ने जम कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।गुरुवार एवं शुक्रवार को इस तरह के मेसेज भाजपा के स्थानीय अधिकृत वाट्स एप ग्रुप पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा जम कर डाले गए है।चुनावी साल में इस तरह की पोस्ट से प्रदेश ही नहीं केंद्रीय भाजपा में तक हड़कम्प मच गया।इन पोस्टस को लेकर केंद्रिय भाजपा नेतृत्व भी काफ़ी आश्चर्यचकित हुआ की यह क्या पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता ही पहली बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बदलने की पोस्ट को इतनी तेज़ी से क्यों शेयर कर रहा है।वही प्रदेश के राजनीतिक पंडितो की माने तो पार्टी का ज़मीनी कार्यकर्ता VD शर्मा के ख़िलाफ़ नहीं है।यह कार्यकर्ता VD शर्मा द्वारा बनाए गए कुछ एक ज़िला अध्यक्षों की कार्यप्रणाली से इतना नाराज़ है की उसको लगता है की VD शर्मा के हटते ही तानाशाही करने वाले यह भाजपा ज़िला अध्यक्ष भी बदल दिए जाएँगे।सबसे बुरी स्थिति राजधानी सहित भोपाल के आसपास स्थित आधा दर्जन जिलो की चल रही है।जंहा नए उम्र के अनुभवहीन युवाओ को भाजपा ज़िला अध्यक्ष बना कर बैठा दिया गया है।वरिष्ठ भाजपा नेताओ द्वारा इन ज़िला अध्यक्षों की लाख शिकायतो के बाद भी इनको VD हटा नहीं रहे है।वही इस तरह से सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट को पार्टी में VD विरोधी गुट का कारनामा भी बताया जा रहा है।VD शर्मा विरोधी केंद्रीय भाजपा नेतृत्व को यह बताने में जुटे है की पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता ही VD की कार्यप्रणाली से परेशान है।जिसके चलते अब सोशल मीडिया पर प्रदेश अध्यक्ष बदलने की माँग करने लगा है।गुरुवार-शुक्रवार को चले इस पूरे घटनाक्रम की ख़ास बात यह रही की सोशल मीडिया पर VD समर्थक नेताओ की VD शर्मा के पक्ष में एक भी पोस्ट नहीं दिखाई दी।वही VD ब्राह्मण जाति से आते है।परंतु पार्टी और उसके बाहर किसी भी ब्राह्मण नेता ने VD को हटाने का विरोध तक नहीं किया।इन सभी बातों को लेकर जंहा पार्टी का प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व गहन चिंतित है तो दूसरी ओर VD विरोधी उनके मंसूबो में सफल होते दिखाई दिए है।

No comments

Powered by Blogger.