Header Ads

Header ADS

ईद पर मन्नत के बाहर दिखे शाहरुख खान


देश भर में आज ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साद मनाया जा रहा है. बॉलीवुड के तमाम फिल्मी सितारे ईद के मौके पर फैंस को बधाईयां दे रहे हैं. ऐसे में भला इंडस्ट्री के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस मामले में कैसे पीछे रह सकते हैं.  ईद (EID 2023) खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत के बाहर हजारों की तादाद में मौजूद फैंस को अपने दीदार से ईदी दी है. ऐसे में शाहरुख खान का इस दौरान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. 


 शनिवार को ईद के मौके पर हर कोई ये उम्मीद लगाए हुए बैठा था कि फिल्म 'पठान' की अपार सफलता के बाद शाहरुख खान ईदी देने जरूर आएंगे. ऐसे में अब शाहरुख खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. जिसमें शाहरुख ईद के मौके पर अपने घर मन्नत के बाहर मौजूद फैंस को ईद की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.


No comments

Powered by Blogger.