Header Ads

Header ADS

रक्षा मंत्री राजनाथ कोरोना से संक्रमित



दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।रक्षा मंत्री को गुरूवार को यहां वायु सेना के कमांडरों के एक सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन कोविड की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब वह इस कार्यक्रम में नहीं जा सके।रक्षा मंत्री को फिलहाल हल्के लक्षण हैं और वह घर पर क्वारंटीन हैं। चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।सिंह ने बुधवार को सेना के कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया था।


No comments

Powered by Blogger.