Header Ads

Header ADS

सीएम शिवराज पहुंच रहे बैतूल, बड़ी संख्या में महिलाएं और हितग्राही कार्यक्रम में पहुंचे

 


बैतूल। बैतूल के पुलिस परेड मैदान में सोमवार को आयोजित किए जा रहे प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में बैतूल के साथ नर्मदापुरम, हरदा, छिंदवाड़ा जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं और हितग्राही पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन का इंतजार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे बैतूल पहुंचेंगे। पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करने से साथ कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र एवं जन अभियान परिषद के अमले से चर्चा करने के बाद शाम 5.45 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


No comments

Powered by Blogger.