नर्मदापुरम भाजपा:कार्यकर्ता की दुर्गति पिटे भी और पद से हटे भी!
नर्मदापुरम।इन दिनो ज़िले भर में सत्ता के दबाव में भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की दुर्गति हुई पड़ी है।इस दुर्गति को लेकर जंहा विपक्षी दल सोशल मीडिया पर भाजपा की रीति निती पर सवाल उठा रहा है तो वही कैड़र बेस मानी जाने वाली पार्टी का ज़िले में नेतृत्व करने वाले “संगठन प्रमुख”पर भी कई तरह से पक्षपात करने एवं सत्ता का साथ देने के आरोप लग रहे है।भाजपा के ज़मीनी कार्यकर्ताओ का कहना है कि इन दिनो ज़िले भर में संगठन को सत्ता के अधीन देख कर दुःख हो रहा है।यह पहली बार है की नर्मदापुरम ज़िले भर में भाजपा संगठन विधायकों के इशारे पर पार्टी के मापदंडो के विपरीत चल रहा है।ताज़ा मामला इटारसी का सामने आया है।इसमें युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर अभिषेक निर्मल की नियुक्ति की गई थी।नियुक्ति के बाद अभिषेक को पार्टी के कुलदीप रघुवंशी ने स्वागत करने के बहाने बुलाया और माला पहना कर उसकी पिटाई रगड़ दी।पिटाई करने वाला कुलदीप रघुवंशी भी युवा मोर्चा अध्यक्ष पद का मुख्य दावेदार बताया जा रहा था।मामला थाने तक पहुँच गया और अभिषेक की रिपोर्ट पर भाजपा नेता कुलदीप रघुवंशी,गोपाल मालवीया, दुर्गेश बघेल के ख़िलाफ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।वही इस पूरे प्रकरण में भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष दीपक महाला को पत्र लिख कर इटारसी युवा मोर्चा अध्यक्ष पद की नियुक्ति पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिया है।युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष महाला ने बताया की भाजपा ज़िला अध्यक्ष ने ही इन नियुक्ति को रोका है।आपको उनसे ही सवाल करना चाहिए।वही ज़िला भाजपा अध्यक्ष के इस निर्णय की युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ में निंदा हो रही है।युवा मोर्चा के कई ज़िला पदाधिकारियों का कहना है कि जिसने मारपीट की है भाजपा ज़िला अध्यक्ष को उसके ख़िलाफ़ भी कार्यवाही करनी चाहिए थी।परंतु पिटने वाले कार्यकर्ता को ही हटाया जा रहा है।यह किन नियमो के तहत हो रहा है यह हमारी समझ से परे है।सूत्रों की माने तो युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस निर्णय के ख़िलाफ़ प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा को शिकायत करने जा रहे है।
-शादी समारोह में सांसद से हुई शिकायत-
इस पूरे मामले में पिपरिया के एक शादी समारोह में आए भाजपा सांसद राव उदय प्रताप सिंह से कमरा बंद बैठक के दौरान इटारसी के पूरे मामले की शिकायत हुई है।सूत्रों की माने तो सांसद ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को न्याय का भरोसा दिलाया है।इस बैठक में भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल भी मौजूद थे।सूत्र बताते है की इसके बाद अग्रवाल सांसद राव की गाड़ी में बैठ कर उनके साथ इटारसी मुद्दे पर बात करने के लिए पिपरिया के बाहर तक गए।
Leave a Comment