Google Analytics बीच बाज़ार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को SI ने पीटा वीडियो हुआ वायरल! - Pipariya Peoples latest News update

बीच बाज़ार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को SI ने पीटा वीडियो हुआ वायरल!

 




पिपरिया।शुक्रवार शाम को शहर के हृदय स्थल मंगलवारा बाज़ार में फल के ठेले पर अपनी मोटरसाइकिल ले कर खड़े भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर पालीवाल को SI ने पीट दिया।अब इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है की पहले कुछ समय तक SI और मंडल उपाध्यक्ष के बीच बातचीत चलती रही और अचानक SI संदीप यादव ने भाजपा नेता को मारते हुए सड़क पर पटक दिया।इसके बाद पालीवाल को घसीटते हुए थाने ले गए।वही भाजपा नेता ने आरोप लगाया की थाने में भी उनके साथ मारपीट की गई है।घटना के विरोध में भाजपा नेता थाने पहुँचे और TI से घटना की शिकायत की जिसके बाद SI यादव को SP Dr.गुरुकरन सिंह ने यादव को लाइन अटैच कर दिया है।वही भाजपा नेता पालीवाल ने कहा की उनके साथ नगर रक्षा समिति के सौरभ तिवारी सहित कई लोगों ने मारपीट की है।जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने पुलिस से की है।TI उमेश तिवारी ने बताया की पालीवाल का मेडिकल कराया गया है।शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.