Header Ads

Header ADS

PM मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

 

पूरा देश रंगों का त्योहार होली मना रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी जीवन में हमेशा आनंद और उमंग के रंग बरसे। इस बीच पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की।



उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर उन महिलाओं का संकलन भी साझा किया, जिनकी जीवन यात्रा 'मन की बात' में दर्ज की गई थी।

No comments

Powered by Blogger.