Google Analytics अतीक अहमद के करीबियों की संपत्तियों पर चला बुलडोजर - Pipariya Peoples latest News update

अतीक अहमद के करीबियों की संपत्तियों पर चला बुलडोजर

 अतीक अहमद के करीबियों की संपत्तियों पर चला बुलडोजर

उमेश पाल हत्याकांड में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद के करीबियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई। वहीं लगातार छापेमारी भी जारी है। अतीक के एक अन्य गुर्गा के पास से पिस्टल और तलवार जब्त हुई है।



इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों द्वारा इस्तेमाल कार के असली मालिक बिरयानी रेस्तरां संचालक नफीस को मंगलवार सुबह प्रयागराज पुलिस ने करेली में उसके घर से पकड़ लिया। उससे अतीक गिरोह से रिश्ते के बारे में पूछताछ हो रही है। शूटरों से उसका कोई संपर्क रहा या नहीं और किस तरह से वह गिरोह की मदद करता है, इन सब सवालों के बारे में उससे जानकारी ली जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.