Header Ads

Header ADS

महाकाल के आंगन में प्रदोषकाल में हुआ होलिका का दहन हुआ

 महाकाल के आंगन में प्रदोषकाल में हुआ होलिका का दहन हुआ

 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार तड़के चार बजे से रंगपर्व का आगाज हो गया है। भस्म आरती में पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ फूलों से होली खेली। शाम को संध्या आरती में भगवान को हर्बल गुलाल अर्पित कर होली मनाई गई। आरती के उपरांत पुजारी परिवार की महिलाओं ने परिसर में होलिका का पूजन किया।


इसके बाद पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया। मंगलवार तड़के भस्म आरती में धुलेंडी मनाई जाएगी। पुजारी भगवान महाकाल को फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल अर्पित करेंगे। दर्शनार्थियों पर भी भक्ति का गुलाल उड़ाया जाएगा।

No comments

Powered by Blogger.