Google Analytics कूनो पालपुर में बढ़ा चीता परिवार : मुख्यमंत्री चौहान - Pipariya Peoples latest News update

कूनो पालपुर में बढ़ा चीता परिवार : मुख्यमंत्री चौहान


भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप अफ्रीका से भारत लाकर मध्यप्रदेश के कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को बसाने का प्रकल्प सफल हुआ है। कूनो में चीता परिवार बढ़ रहा है। कूनो नेशनल पार्क, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के सफल प्रबंधन से सुखद परिणाम मिल रहे हैं। चीता प्रोजेक्ट की सफलता के लिए वन विभाग की टीम बधाई की पात्र है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से भारत में चीता की सुखद वापसी हुई है, मध्यप्रदेश चीता स्टेट बना है। कूनो पालपुर में चीता परिवार में चार शावकों के आगमन से प्रदेशवासी हर्षित हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेशवासियों और वन्य-प्राणी जगत के लिए 29 मार्च 2023 बुधवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ी गई 3 वर्ष की नामीबियाई मादा चीता 'सियाया' ने चार चीता शावकों को जन्म दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 17 सितम्बर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीका से लाए गए चीते छोड़े थे। इन नर और मादा चीतों द्वारा पहली बार भारत भूमि पर वंश वृद्धि की गई है।


No comments

Powered by Blogger.