Header Ads

Header ADS

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्थानी समर्थकों पर होगी कार्रवाई

 ऑस्ट्रेलिया में खालिस्थानी समर्थकों पर होगी कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक संगठनों द्वारा पैदा की गई गड़बड़ी पर चर्चा की। इस दौरान पीएम एंथनी अल्बनीज ने भरोसा दिया कि उनकी सरकार ऑस्ट्रेलिया में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।


दोनों प्रधानमंत्रियों को बीच कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक संगठनों द्वारा पैदा की गई गड़बड़ी पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय और मंदिरों को निशाना बनाने वाली तोड़-फोड़ और हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।

No comments

Powered by Blogger.