Header Ads

Header ADS

BBC का पक्ष रखा राहुल गांधी ने लंदन में

 BBC का पक्ष रखा राहुल गांधी ने लंदन में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर हैं और यहां भारत विरोध बातों का सिलसिला जारी है। अब राहुल गांधी ने लंदन में भारत सरकार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।


राहुल ने कहा कि भारत में सरकार से सवाल करने वालों पर उसी तरह हमला किया जाता है, जैसे बीबीसी के साथ किया गया। बता दें, बीबीसी ने 2002 के गुजरात दंगों को लेकर डाक्यूमेंट्री जारी की थी, जिसमें नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए गए थे। डाक्यूमेंट्री पर भारी बवाल हुआ।

लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (आइजेए) द्वारा आयोजित कार्यक्रम इंडिया इनसाइट्स में राहुल ने कहा, भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर बर्बर हमले हो रहे हैं। देश के लिए एक वैकल्पिक नजरिये के इर्द गिर्द एकजुट होने के लिए विपक्षी दलों में बातचीत चल रही है।

No comments

Powered by Blogger.