Header Ads

Header ADS

मोदी व आस्ट्रेलियाई PM साथ देखेंगे क्रिकेट

 


टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं और एक मैच अभी बाकी है जो 9 मार्च को मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर खास तैयारियां भी की जा रही हैं. नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ इस मैच के पहले दिन पहुंचेंगे. जब से मोटेरा का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम हुआ तब से ये पहली बार होगा कि पीएम मोदी इस स्टेडियम में पहली बार मैच देखेंगे।

No comments

Powered by Blogger.